Move to Jagran APP

गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं, कल रहेंगे : मनोज सिन्हा

गाजीपुर भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बना दिया। गांधी जी के स्वच्छता संदेश को अमल में लाने के लिए भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा बुधवार से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा के सनसाइन पब्लिक स्कूल से शुरू हुई। इसके बाद पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ काफी दूर तक पैदल चले।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:28 PM (IST)
गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं, कल रहेंगे : मनोज सिन्हा
गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं, कल रहेंगे : मनोज सिन्हा

जासं, गाजीपुर : भाजपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बना दिया। गांधी जी के स्वच्छता संदेश को अमल में लाने के लिए भाजपा की गांधी संकल्प पदयात्रा बुधवार से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा के सनसाइन पब्लिक स्कूल से शुरू हुई। इसके बाद पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ काफी दूर तक पैदल चले। यात्रा मे शामिल लोग सड़क के किनारे किनारे प्लास्टिक के कचरे को उठा कर साथ में लेकर चल रहे झोले में रखते जा रहे थे और महात्मा गांधी अमर रहे, गांधी जी का सपना अधूरा मोदी जी करेंगे पूरा का नारा लगा रहे थे। तिरंगा व पार्टी का झंडा लहरा रहे थे।

loksabha election banner

पहले दिन की पदयात्रा जखनियां से शुरू होकर, भुड़कुड़ा, हथियाराम, बेलहरा, रायपुर होते हुए बहरियाबाद पहुंची और वहीं रात्रि विश्राम किया। अगले दिन गुरुवार की सुबह आगे के लिए रवाना होगी। इससे पहले जनसभा में मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए यह लक्ष्य रखा था कि देश महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मनाये तब हम भारत को स्वच्छ और सुंदर भारत के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सकें। यह एक ऐसा अभियान है जो धीरे-धीरे जनांदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि बापू में ऐसी क्या विशेषता है जो आज पूरी दुनिया विचारों को मानने पर मजबूर है। मानवता के प्रतीक किसी इंसान का नाम है तो वह महात्मा गांधी का नाम है। रविद्रनाथ टैगोर ने उन्हें बापू तथा नेता जी सुभाषचंद्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता कहा। गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं, कल भी थे और कल भी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि गांधी जी को पढ़ने की जरूरत है और उनके द्वारा समाज सुधार, स्वच्छता, सिगल प्रयोग प्लास्टिक का उन्मूलन जल संचय,जल संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लोगों के जीवन को आदर्शवादी बनाने के महात्मा गांधी के अन्य तमाम सुझावों में से किसी एक को अवश्य अपनाने का संकल्प लेने को कहा। जिससे देश स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर बन सके। कुछ लोगों ने गांधी जी के नाम का सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए प्रयोग किया है। गांधी जी के ग्राम स्वराज्य के सपने को भारतीय जनता पार्टी तथा उसके नेता नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। महात्मा गांधी तथा पंडित दीनदयाल के सपनों में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामहित राम ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संकल्प नारे को साथ लेकर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के जिला संयोजक सुनील सिंह ने पद यात्रा का पूरा विवरण प्रस्तुत करते हुए लोगों से गाजीपुर को स्वच्छ बनाने का लोगों से आग्रह किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय, बृजेंद्रराय, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, मुराहू राजभर, राजेश राजभर, रुद्रा पांडेय, सुमित तिवारी, देवव्रत चौबे, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, सच्चिदानन्द सिंह, प्रवीण सिंह, डा. शोभनाथ यादव, विपिन सिंह, सरोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि रहे। संचालन विधानसभा संयोजक प्रभुनाथ चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.