Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी, 57965 बढ़े नए मतदाता

जागरण संवाददाता गाजीपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को दावे आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:56 PM (IST)
पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी, 57965 बढ़े नए मतदाता
पंचायत चुनाव की अंतिम सूची जारी, 57965 बढ़े नए मतदाता

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार को दावे आपत्तियों का निस्तारण करते हुए मतदाओं की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। अब जिले के सभी 16 ब्लाकों में कुल मतदाताओं की संख्या 29 लाख 23 हजार 400 हो गई है। इसमें 57 हजार 965 नए मतदाता बढ़े हैं। इससे पहले कुल मतदाताओं की संख्या 28 लाख 65 हजार 435 थी।

loksabha election banner

पंचायत चुनाव को लेकर अभी अधीसूचना तो जारी नहीं हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारियां तेजी से कर रहा है। बीते दिसंबर माह में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ। इसमें 28 दिसंबर 2020 से तीन जनवरी तक दावे-आपत्ति लिए गये। इसके बाद चार जनवरी से 22 जनवरी तक इसका निस्तारण किया गया। इसको लेकर पंचायत निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मी लगे हुए थे। दावे आपत्तियों के निस्तारण में मतदाता सूची में 74009 नाम बढ़े हैं और 17765 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। इसके अलावा 4066 मतदाताओं का सूची में संशोधन किया गया है।

---

ब्लाक बढ़े मतदाता कुल मतदाता

कासिमामाबाद 5505 200875

मुहम्मदाबाद 5502 188912

रेवतीपुर 1803 160956

मनिहारी 4706 191487

देवकली 3284 199058

जमानियां 2389 213742

सैदपुर 4661 223389

सादात 4522 199219

जखनियां 5270 190379

सदर 3571 190194

बाराचवर 3214 169081

भदौरा 2954 198349

भांवरकोल 2540 170682

मरदह 3315 159556

करंडा 2605 129712

बिरनो 2124 137809

कुल 57965 2923400 ----

प्रियंका वाड्रा ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

जागरण संवाददाता, करंडा (गाजीपुर) : सड़क दुर्घटना में मृतक मैनपुर के त्रिभुवन सिंह के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने फोनकर सांत्वना दी। स्व. त्रिभुवन सिंह के पुत्र सूरज सिंह हाईस्कूल के छात्र हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद हम इनके रोजगार की व्यवस्था करेंगे। साथ ही आर्थिक मदद भी की जाएगी। स्व. त्रिभुवन सिंह कांग्रेस कार्यकर्ता थे। पूर्व में वह मनरेगा जिला महासचिव के पद पर भी रहे। शुक्रवार की शाम जिले से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनकी पत्नी गुड्डी सिंह व माता कश्मीरा सिंह से प्रियंका गांधी से वार्ता कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.