रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, छह घायल
जासं जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में सोमवार की दोपहर रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। एक पक्ष से दंपती सहित पांच व दूसरे पक्ष से एक घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। खिजिरपुर गांव के हरिशंकर राम व बिहारी राम के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से हरिशंकर पत्नी दुर्गा देवी पुत्र मनोज अमित विजय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सिताब का सिर फट गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल किया गया।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव में सोमवार की दोपहर रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। एक पक्ष से दंपती सहित पांच व दूसरे पक्ष से एक घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। खिजिरपुर गांव के हरिशंकर राम व बिहारी राम के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से हरिशंकर, पत्नी दुर्गा देवी, पुत्र मनोज, अमित, विजय घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सिताब का सिर फट गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल किया गया।