Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र बंद होने से मुश्किल में किसान

नवीन उप कृषि मंडी स्थल पर खुले एसए किसान प्रोड्यूसर कंपनी व स्टार सेल के धान क्रय केंद्र को सोमवार से बंद कर देने से केंद्र पर तौल के लिए धान गिराने वाले किसान मुश्किल में फंस गए हैं। किसान चितित हैं कि वह अब अपना धान लेकर कहां जाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 08:03 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 08:03 PM (IST)
धान क्रय केंद्र बंद होने से मुश्किल में किसान
धान क्रय केंद्र बंद होने से मुश्किल में किसान

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : नवीन उप कृषि मंडी स्थल पर खुले एसए किसान प्रोड्यूसर कंपनी व स्टार सेल के धान क्रय केंद्र को सोमवार से बंद कर देने से केंद्र पर तौल के लिए धान गिराने वाले किसान मुश्किल में फंस गए हैं। किसान चितित हैं कि वह अब अपना धान लेकर कहां जाएं।

loksabha election banner

एसए किसान प्रोड्यूसर कंपनी के केंद्र पर अरंगी गांव निवासी किसान दिनेश कुमार सिंह का 99 क्विटल व मारकंडेय सिंह का 49 व रंजीत सिंह का 29 क्विटल धान तौल के लिए बीते 21 दिसंबर को केंद्र पर गिराया गया है। 27 दिसंबर को धान तौल भी होनी थी, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा केंद्र पर धान तौल बंद होने की बात बताई जा रही है। इसी तरह किसान श्याम देव व धर्मेंद्र यादव का भी 50- 50 क्विटल धान तौल कराने के इंतजार में केंद्र पर जमे हुए हैं। वहीं उसिया गांव के किसान जावेद बीते 10 दिनों से 70 क्विटल धान केंद्र पर तौल के लिए गिराए हैं तौल 28 दिसंबर को होनी थी। उसिया के किसान हसीब खां ने बताया कि 95 क्विटल धान का तौल हो गया है, लेकिन मशीन में अंगूठा नहीं लग रहा है। स्टार सेल के धान केंद्र पर फतेहपुर गांव के किसान सूर्यनाथ यादव 25 क्विटल धान तौल के लिए गिराए थे मंगलवार को तौल होनी थी लेकिन नहीं हुई वहीं दोनों केंद्र पर धान तौल बंद होने से किसानों के माथे पर चिता साफ झलक रही है। मौसम की स्थिति को देख किसान सकते में हैं कि अगर और बारिश हुई तो वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। एसए किसान प्रोड्यूसर कंपनी के केंद्र प्रभारी अनिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि अधिकारियों ने केंद्र को बंद कर दिया है।

धान की धीमी खरीद से किसान परेशान

रेवतीपुर : सुहवल धान क्रय केंद्र पर धान की धीमी खरीद से किसान परेशान हैं। किसान डब्बू राय, संजीव राय, अंकित राय ने बताया कि पहले नंबर पर खरीदारी होती थी, फिर टोकन व्यवस्था शुरु किया गया। अब यहां पर आने पर पता चल रहा कि एक किसान का 60क्विटल ही धान खरीद होगी। उसके एक सप्ताह बाद ही उसका फिर से नंबर आएगा। एक तो धान की खरीदारी बहुत धीमी गति से चल रही है, ऊपर से उतरौली का केंद्र भी बंद हो गया है। यदि कांटा बढ़ा दिया जाए तो खरीदारी भी तेज गति से होने लगेगी। गोदाम प्रभारी देवी शरण गौतम ने बताया कि 30 हजार क्विटल लक्ष्य सुहवल केंद्र का है, उसके सापेक्ष 10 हजार क्विटल की खरीदारी हुई है। अधिकारियों से जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.