संचारी रोगों पर नियंत्रण की कवायद, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
संचारी रोग को लेकर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
संचारी रोगों पर नियंत्रण की कवायद, शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत कासिमाबाद ब्लाक सभागार में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जागरूकता रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम ने कहा कि संचारी और दस्तक अभियान महत्वपूर्ण है। निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का पालन करने से ही प्रशिक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा। इस रोग को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर बच्चों को हाथ धोने, बाहर शौच न जाने, स्वच्छ पेयजल का सेवन करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। अरुण गुप्ता, सतीश सिंह, आशा वर्मा, मेराज अहमद, श्रीकांत वर्मा, शिवाकांत सिंह, शमशेर अहमद आदि थे। इसी क्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर मरदह ब्लाक मुख्यालय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह के अधीक्षक डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहली से 31 जुलाई तक कई विभागों के समन्वय से अभियान चलेगा। खंड विकास अधिकारी यशवंत कुमार सहित ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद थे।