साधन सहकारी समिति पर सचिव नियुक्त करने की मांग
मलसा (गाजीपुर) स्थानीय साधन सहकारी समिति पर तीन माह पूर्व सचिव के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक कोई नया सचिव ने कार्यभार
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 09:13 PM (IST)
साधन सहकारी समिति पर सचिव नियुक्त करने की मांग
जागरण संवाददाता, मलसा (गाजीपुर): स्थानीय साधन सहकारी समिति पर तीन माह पूर्व सचिव के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक कोई नया सचिव ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके कारण किसानों को खरीफ के बोवाई के समय में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। समिति के संबंधित किसान विनय राय, सुरेश यादव, घनश्याम सिंह, सूर्यबली सिंह व सुरेश सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से कोई नया सचिव नियुक्त करने की साथ खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें