Move to Jagran APP

डा. पीएन सिंह को मिलेगा आज बच्चन सिंह सम्मान

फोटो 18 सी। जागरण संवाददाता गाजीपुर बच्चन सिंह स्मृति न्यास का पहला बच्चन सिंह सम्मान

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 06:23 PM (IST)
डा. पीएन सिंह को मिलेगा आज बच्चन सिंह सम्मान
डा. पीएन सिंह को मिलेगा आज बच्चन सिंह सम्मान

फोटो: 18 सी।

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : 'बच्चन सिंह स्मृति न्यास' का पहला 'बच्चन सिंह सम्मान' विचारक -आलोचक और समकालीन सोच के संपादक डॉ पीएन सिंह को गुरुवार को दिया जाएगा। यह सम्मान उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं होने के कारण न्यास के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप द्वारा उनके आवास पर एक संक्षिप्त समारोह में दिया जाएगा। बच्चन सिंह सम्मान की संस्तुति करते हुए समिति के तीनों सदस्यों प्रो. रामकीर्ति शुक्ल, प्रो. दीपक मलिक और प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि डॉ. पीएन सिंह समय और समाज से निरंतर संवाद करने वाले एक सचेत बुद्धिधर्मी आलोचक हैं। उनकी वैचारिक जड़ें साहित्य, जमीन और आम जनता के जीवन में गहराई तक पहुंची हुई हैं। शाखाएं, पत्तियां विचारों के उन्मुक्त आकाश से निरंतर प्रकाश और उष्मा ग्रहण करती रहती हैं। वे मा‌र्क्स, गांधी, अम्बेडकर तीनों से सीखने-समझने को तैयार हैं, लेकिन असहमति व्यक्त करने में पीछे भी नहीं। उन्होंने अपने अध्ययन को अनुभव से और अनुभव को अध्ययन से तेजस्क्रिय बनाए रखा है। विमर्श के दिए से दिया जलाते हुए धीरे-धीरे ''''समकालीन सोच'''' का एक बड़ा बौद्धिक मंडल तैयार किया है। आज आलोचना संकट के दौर से गुजर रही है, ऐसे में डॉ. पीएन सिंह की आलोचकीय प्रतिबद्धता आलोचनात्मक विवेक बनाए रखती है। डॉ. पीएन सिंह को सम्मानित करना साहित्य, समाज और आलोचना का सम्मान है। बच्चन सिंह स्मृति न्यास उन्हें सम्मान दे कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.