साथ भोजन करने से दूर होती है कलह
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर से गांधीपार्क आमघाट में सोमवार को मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि समाज में मिलकर रहने से ही हम उन्नति करेंगे। समाज संस्कार उत्पन्न करता है। एक साथ भजन करने से भ्रम दूर हो जाता है। एक साथ भोजन करने से कलह दूर हो जाता है। भ्रमण एक साथ करने से एकात्मता का भाव पैदा होती है। अकेला होने से नकारात्मक ¨चतन का जन्म होता है।
जासं, गाजीपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर के गांधी पार्क आमघाट में सोमवार को मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि समाज में मिलकर रहने से ही हम उन्नति करेंगे। समाज संस्कार उत्पन्न करता है। एक साथ भजन करने से भ्रम दूर हो जाता है। एक साथ भोजन करने से कलह दूर हो जाती है। भ्रमण एक साथ करने से एकात्मता का भाव पैदा होती है। अकेला होने से नकारात्मक ¨चतन का जन्म होता है। भगवान की बनाई गई व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। भगवान राम शबरी के आश्रम पर उसके जूठे बेर खाए। लक्ष्मण एक क्षण के लिए शबरी के साथ भेद कर दिए। उनको लोग भगवान नहीं कहते। इसमें यूबीआई के डीजीएम संजय नारायण, सीडीओ हरिकेश चौरसिया, दीनानाथ, प्रेमसागर, प्रदीप ¨सह, डा. संजय राय, योगेश ¨सह, कृपाशंकर राय, विनोद अग्रवाल, सुनील शाही, सर्वजीत ¨सह, अशोक राय थे।