Move to Jagran APP

मानव अधिकारों का संरक्षण करता है लोकतंत्र

क्षेत्र के इशोपुर स्थित रामकरन पीजी कालेज में अंतरराष्टी.

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 06:00 PM (IST)
मानव अधिकारों का संरक्षण करता है लोकतंत्र
मानव अधिकारों का संरक्षण करता है लोकतंत्र

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के इशोपुर स्थित रामकरन पीजी कालेज में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर राजनीति शास्त्र के जानकारों ने वैश्विक लोकतंत्र के समृद्ध विकास पर चर्चा की। डा. बंशीधर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में लंबे समय से उपेक्षित अन्याय, शिक्षा तक असमान पहुंच, पर्यावरणीय क्षरण से लेकर नस्लीय भेदभाव और महिलाओं के खिलाफ हिसा ये असमानताएं लोकतंत्र के लिए खतरा है। सार्वजनिक अधिकारियों पर विश्वास न होना, अवसरों की कमी, आर्थिक अशांति सामाजिक अशांति को बढ़ा रही है। ऐसे में सरकारों को बदलाव की मांग करने वाले लोगों की बात सुननी चाहिए और बातचीत के लिए नए रास्ते खोलने और शांतिपूर्ण लोकतंत्र के संचालन को बढ़ावा देना चाहिए। डा. राजेश पाल ने कहा कि लोकतंत्र एक सार्वभौमिक मान्यता प्राप्त शासनों और संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों और सिद्धांतों में से एक है। वर्तमान में विश्व के कई देशों में लोकतंत्र का जबरदस्त तरीके से हनन और दमन हो रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए नागरिक समाज का समर्थन करता है। श्रवण विश्वकर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है। स्वतंत्रता के मूल्य, मानव अधिकारों के लिए सम्मान और सार्वभौमिक मताधिकार द्वारा चुनाव कराने के सिद्धांत लोकतंत्र के आवश्यक तत्व है। लोकतंत्र मानव अधिकारों के संरक्षण और प्रभावी प्राप्ति के लिए माहौल प्रदान करता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.