Move to Jagran APP

पैतृक गांव पहुंचा जवान का शव

अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में कार्यरत क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सुभाष राम (49) का शव शुक्रवार की रात उनके पैतृक आवास पहुंचा। शव आते ही महिलाओं का करुण कंद्रन शुरू हो गया। इस दौरान दरवाजे पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। आज सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 07:27 PM (IST)
पैतृक गांव पहुंचा जवान का शव
पैतृक गांव पहुंचा जवान का शव

जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में कार्यरत क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सुभाष राम (49) का शव शुक्रवार की रात उनके पैतृक आवास पहुंचा। शव आते ही महिलाओं का करुण कंद्रन शुरू हो गया। इस दौरान दरवाजे पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। आज सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

loksabha election banner

फिरोजपुर निवासी सुभाष राम वर्ष 1995 में सीमा सड़क संगठन में भर्ती हुए थे। पिछले 30 अक्टूबर को दो महीने की छुट्टी बिताने के बाद 27 दिसंबर को पुन: ड्यूटी पर चले गए। परिजनों के अनुसार गत 12 जनवरी को उनका निधन हो गया। सुभाष राम के पुत्र विनय कुमार ने बताया कि शव आने और उनके साथ आने वाले विभागीय लोगों से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। सुभाष राम की मौत की खबर शव आने तक उनकी पत्नी तारामुनी देवी को नहीं बताया गया था, लेकिन धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई थी। इसके बाद लोग सुभाष के पैतृक आवास पर पहुंचने लगे थे।

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सुभाष राम का शव देर शाम फिरोजपुर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। इस दौरान उनके साथ साथी जवान भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.