फोरलेन के सर्विस लेन में पड़ा दरार
फोरलेन के औड़िहार के पास फोरलेन के सर्विस रोड में दरार पड़ गयी है और सड़क भी धंस गई है जिससे
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 08:33 PM (IST)
फोरलेन के सर्विस लेन में पड़ा दरार
जागरण संवाददाता, सिधौना (गाजीपुर): वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन के औड़िहार के पास फोरलेन के सर्विस रोड में दरार पड़ गयी है और सड़क भी धंस गई है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। नवनिर्मित सर्विस लेन में दरार पड़ना लोगों के चर्चा का विषय बन गया है। वहीं एक निजी विद्यालय के सामने स्थित सर्विस लेन में भी बड़े दरार पड़ गये हैं। उस सर्विस लेन से सैकड़ों गाड़ियों तथा स्कूली बच्चों का आना जाना होता है। नाला न बनने के पूर्व ही सर्विस लेन में बड़े दरार पड़ जाना यह स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें