एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल
कई वर्षों से प्यार कर रहे प्रेमी युगल सोमवार को एक-दूजे के हो गए। महिला पुलिस ने थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कराई और उनकी विदाई कर ससुराल भेज दी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:26 PM (IST)
जासं, गाजीपुर : कई वर्षों से प्यार कर रहे प्रेमी युगल सोमवार को एक-दूजे के हो गए। महिला पुलिस ने थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी कराई और उनकी विदाई कर ससुराल भेज दिया। थाना क्षेत्र के स्टीमरघाट निवासी विशाल रावत का रेवतीपुर की प्रेमिका रूपा कुमार से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। बाद में प्रेमी शादी से इन्कार करने लगे। बात नहीं बनी तो प्रेमिका पुलिस की शरण में गई। दोनों पक्षों को महिला थाने में तलब किया गया और समझा-बुझा कर शादी कराई गई। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी ममता, दिवान अनिता सिंह व स्मृता देवी, वंदना आदि थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें