Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा निशाना

गाजीपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगोष्ठी के बहाने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने की बात हो रही है। ऐसे लोगों को देश की जनता सबक सिखाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 08:41 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 09:49 PM (IST)
कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेसियों ने सरकार पर साधा निशाना

जासं, गाजीपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगोष्ठी के बहाने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि संविधान से छेड़छाड़ करने की बात हो रही है। ऐसे लोगों को देश की जनता सबक सिखाएगी। मौका था राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में आयोजित 'संविधान के रास्ते-सर्व समाज के वास्ते' विषय पर संगोष्ठी का। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले संविधान ग्रंथ पर पुष्प चढ़ाकर उसकी पूजा-अर्चना की, फिर उसके बारे में चर्चा की। वक्ताओं ने मुख्य अतिथि डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कुचलना चाहती हैं। देश के लोगों को राफेल का मूल्य नहीं बताना चाहती। आगे कहा कि मुख्यमंत्री आज जिले में आए हैं और रोजगार मेले का शुभारंभ किया। रोजगार मेले में हंगामा हो गया, यह बेरोजगारों के साथ ¨नदनीय कार्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफास करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि अंग्रेजों को खदेड़ने का कार्य कांग्रेसियों ने किया। संविधान बनाते समय हर वर्ग का ध्यान रखा गया। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायती राज संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को संविधान के बारे में जानकारी दें। इसमें राना खातून, डा. मारकंडेय ¨सह, अजय ¨सह, पंकज दुबे, रविकांत राय, लाल साहब यादव, रामनगीना पांडेय, राजीव ¨सह, झुन्ना शर्मा व नवीन यादव रहे। अध्यक्षता सुमेर कुशवाहा व संचालन राजेंद्र प्रसाद गाजी ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.