Move to Jagran APP

झारखंड में बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित

जासं गाजीपुर झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बहुमत पाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी चौराहा पर पटाखा छोड़कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। झारखंड में पार्टी की बढ़त और सहयोगी गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और गठबंधन को वहां की जनता ने प्यार दिया है। इससे साबित होता है भाजपा सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार रोक नहीं सकी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 08:16 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 08:16 PM (IST)
झारखंड में बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित
झारखंड में बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित

जासं, गाजीपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बहुमत पाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कचहरी तिराहा पर पटाखा छोड़कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। झारखंड में पार्टी की बढ़त और सहयोगी गठबंधन की जीत पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और गठबंधन को वहां की जनता ने प्यार दिया है। इससे साबित होता है भाजपा सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार रोक नहीं सकी। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। आने वाले दिनों में सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, मारकंडेय सिंह, शफीक अहमद, रविकांत राय, संटू जैदी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण, पंकज दुबे, सुनील साहू, सतीश उपध्याय, लाल शाहब यादव, बटुक नारायण मिश्र आदि थे। मनिहारी : झारखंड में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद  कांग्रेस की गठबंधन को बहुमत मिलने पर  कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हंसराजपुर कैंप कार्यालय में युथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। दिवांशु पांडेय ने कहा कि यह पूरे देश की जीत है। फरहान अंसारी, शशांक उपाध्यक्ष, विवेक कुशवाहा, इकबाल अंसारी, संदीप यादव, आशुतोष गुप्ता, रवि  पांडेय, लालू यादव, अर्जुन राजभर आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.