कांग्रेस का ग्राम्य इकाई मजबूत करने पर जोर
क्षेत्र के अनौनी में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन सृजन अभियान चलाया गया।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के अनौनी में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से संगठन सृजन अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पूरे जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम अध्यक्ष का चुनाव करना है और कांग्रेस ग्राम इकाई को सशक्त बनाना है। बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगठन पर विशेष बल दिया है और कहा है कि जब तक ग्राम स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक उत्तर प्रदेश के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार और कुशासन सरकार के खिलाफ हम मजबूती से खड़ा नहीं हो पाएंगे। ग्रामीण संगठन के माध्यम से ही 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तभी किसान, नौजवान, दलित अल्पसंख्यक पिछड़ा और गरीब तबके के लोग खुशहाल होंगे। राघवेंद्र कुमार, भोला पांडेय, अवधेश पांडेय, राजेश राजभर, अजित कुमार आदि मौजूद रहे।