सीडीओ ने वीडियो कांफ्रें¨सग से की शौचालय की समीक्षा
जासं, गाजीपुर : मुख्य विकास अधिकारी की बैठक में शामिल होने के लिए अब खंड विकास अधिकारिय
जासं, गाजीपुर : मुख्य विकास अधिकारी की बैठक में शामिल होने के लिए अब खंड विकास अधिकारियों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। अब वह अपने कार्यालय में बैठे-बैठे ही वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से सीडीओ की बैठक व समीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीडीओ ने शुक्रवार से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ भी कर दिया। पहले दिन उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की आनलाइन समीक्षा की। इस दौरान वीसी के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारी उनसे जुड़े रहे।
अब तक मुख्य विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारियों संग बैठक करने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय बुलाना पड़ता था। इसमें खंड विकास अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वह दूर-दराज क्षेत्र में स्थित ब्लाक मुख्यालयों से जिला मुख्यालय पर आते थे। इसमें काफी समय बर्बाद होता था और विभाग का कार्य भी प्रभावित होता था। ऐसे में सीडीओ ने वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से बैठक व समीक्षा करने की व्यवस्था की। वीडियो कांफ्रें¨सग की यह व्यवस्था शासन द्वारा लागू की जा रही ई-आफिस का हिस्सा है। सीडीओ ने बताया कि अब सरकार की कोई भी योजना लागू करने में काफी तत्परता दिखानी है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि इसमें तकनीक का सहारा लिया जाए। इसी के तहत विकास भवन में अब ई-आफिस की व्यवस्था शुरू हो रही है। इस क्रम में वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ वार्ता व विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इससे काम काफी आसान हो जाएगा।