Move to Jagran APP

पराली जलाने पर त्रिलोकपुर के आठ किसानों के खिलाफ मुकदमा

सुप्रीम कोर्ट व प्रदेश सरकार की लाख कवायद के बावजूद फसल अवशेष जलाने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 06:20 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 06:20 AM (IST)
पराली जलाने पर त्रिलोकपुर के आठ किसानों के खिलाफ मुकदमा
पराली जलाने पर त्रिलोकपुर के आठ किसानों के खिलाफ मुकदमा

जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर): सुप्रीम कोर्ट व प्रदेश सरकार की लाख कवायद के बावजूद फसल अवशेष जलाने का सिलसिला नहीं थम रहा है। त्रिलोकपुर गांव के किसानों ने सोमवार की शाम पराली जला दी। इसकी सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम में ही लेखपाल आशुतोष तिवारी ने मौके का जायजा लिया। उनकी तहरीर पर आठ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

loksabha election banner

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर में किसी ने पराली जलाने की सूचना जिलाधिकारी को दी। इसके बाद स्थानीय तहसील प्रशासन हरकत में आया। लेखपाल जब गांव में पहुंचे तो दर्जनों किसान खेतों में पराली जला रहे थे। उन्होंने इस मामले में रेवतीपुर थाने में तहरीर दी। लेखपाल ने चेताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी के साथ तहसील के कर्मचारी भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं, इसके बावजूद पराली जलाई जा रही है। प्रतिदिन इसकी मानिटरिग हो रही है। दोबारा पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि त्रिलोकपुर गांव के आठ किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पराली जलाने वाले 16 किसानों पर मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, रेवतीपुर (गाजीपुर) : पराली जलाने वाले पकड़ी गांव के 16 किसानों के खिलाफ रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इससे संबंधित किसान सकते में आ गए हैं।

प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई है, इसके बावजूद खेतों में पराली जलाने का सिलसिला जारी है। पकड़ी गांव के किसानों ने शनिवार की रात पराली जला दी। क्षेत्रीय लेखपाल बृजकिशोर ने रविवार को मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मामले में उन्होंने पकड़ी गांव के 16 किसानों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी के साथ तहसील के कर्मचारियों द्वारा लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 16 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.