Move to Jagran APP

देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

जखनियां (गाजीपुर) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शनिवार को चौजा तिराहा पर हुई सभा में 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 05:13 PM (IST)
देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान
देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

जासं, जखनियां (गाजीपुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शनिवार को चौजा तिराहा पर हुई सभा में 14 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित देश बचाओ महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा  कि देश की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर में है। बेरोजगारी चरम है। बलात्कार व गरीबी में बढ़ोतरी हुई है। देश की महंगाई व किसानों की दुर्दशा के साथ ही गरीबों का भोजन प्याज भी महंगे दाम पर मिल रहा है। इन समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। ब्लाक अध्यक्ष देव नारायण सिंह ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है। चंद्रिका सिंह, ओमप्रकाश राजभर, राजेश त्रिपाठी, हैदर अली, सतिराम, महेंद्र राम, महेश राम, अनिल सिंह, मिट्ठू राम, अजय पाठक आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.