टूटी सड़क पर जलजमाव में कपड़ा धोकर जताया आक्रोश
जासं मनिहारी (गाजीपुर) स्थानीय ब्लाक के ऊसरगांव चौमुहानी पर टूटी सड़क पर हुए जलजमाव में समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कपड़ा धुलकर शासन-प्रशासन को आईना दिखाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश जताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया के फोन कर सड़क की जर्जरता जलजमाव और नित्य प्रति हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए तीन दिन के अंदर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया गया।
जासं, मनिहारी (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक के ऊसरगांव चौमुहानी पर टूटी सड़क पर हुए जलजमाव में समग्र विकास इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कपड़ा धुलकर शासन-प्रशासन को आईना दिखाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश जताया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया के फोन कर सड़क की जर्जरता, जलजमाव और नित्य प्रति हो रही दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए तीन दिन के अंदर ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया गया। सीडीओ ने तत्काल लोक निर्माण विभाग को आदेश करने की बात कही। ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सड़कें जानलेवा एवं जर्जर थीं। वर्तमान सरकार में भी कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। हंसराजपुर से लेकर बिरनो होते हुए भड़सर तक की सड़क हुए गड्ढों में गिरकर लोग घायल होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। शोभनाथ यादव, सारिक शमीम सिद्दीकी, पप्पू यादव, श्रवण कुमार, गुल्लू सिंह यादव, कमलेश कुमार राम, हरिश्चंद्र राम, मुन्ना तिवारी आदि थे। अध्यक्षता राधेश्याम यादव व संचालन शोभनाथ ने किया।