Move to Jagran APP

महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मनोज सिन्हा

गाजीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं की छावनीलाइन कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के अलावा दुनिया का कोई दूसरा ऐसा महापुरुष नहीं है जिसके ऊपर सबसे अधिक डाक टिकट जारी किया गया है। भारत की राजनीति में कुछ लोग महात्मा गांधी के ठेकेदार बन गए थे परंतु 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने गांधीजी के विचारों को अपनाया। इससे देश के लोगों की मानसिकता में तेजी से बदलाव आया है। महात्मा गांधी के विचारों व सपनों को भाजपा साकार कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:24 AM (IST)
महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मनोज सिन्हा
महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मनोज सिन्हा

जासं, गाजीपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की छावनी लाइन कार्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के अलावा दुनिया का कोई दूसरा ऐसा महापुरुष नहीं है जिसपर सबसे अधिक डाक टिकट जारी किया गया है। भारत की राजनीति में कुछ लोग महात्मा गांधी के ठेकेदार बन गए थे परंतु 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने गांधीजी के विचारों को अपनाया। इससे देश के लोगों की मानसिकता में तेजी से बदलाव आया है। महात्मा गांधी के विचारों व सपनों को भाजपा साकार कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दो से 31 अक्टूबर की यात्रा जन यात्रा बन जाए, जिसमें हर जाति, धर्म, वर्ग के लोगों की भागीदारी हो। बापू और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत में कोई अंतर नहीं है। गांधी संकल्प पद यात्रा दो से 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलेगी। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह पदयात्रा संचालित होगी। गांधी संकल्प यात्रा के लोकसभा संयोजक तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील सिंह ने कार्यक्रम निर्धारण हेतु सभी विधान सभाओं मे संयोजक नियुक्त किया। विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह, कृष्ण बिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, विधायक सुनीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्र नाथ पांडेय, रमाशंकर उपाध्याय, अखिलेश सिंह आदि थे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.