शिविर लगाकर दिलाई गई भाजपा की सदस्यता
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सिचाई विभाग चौराहे पर नगर अध्य।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सिचाई विभाग चौराहे पर नगर अध्यक्ष दुष्यंत अग्रहरी की देखरेख में सदस्यता कैंप सोमवार को लगाया गया। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्यता बनाना है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के बारे में आमजन को बताएं। पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अनुज, हर्षित सिंह, शुभम, ऋषभ राय, प्रीति गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें