Move to Jagran APP

भदौरा सीएचसी पर बनने लगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र बनने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 05:54 PM (IST)
भदौरा सीएचसी पर बनने लगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
भदौरा सीएचसी पर बनने लगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र बनना शुरू हो गया है। यहां पिछले छह माह से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की वेबसाइट बंद थी। इसके कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता था। अन्य सेंटरों पर भी वेबसाइट नहीं खुलने से समस्या आ रही थी। लोगों के जरूरी कार्य के लिए भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। कई बार तो प्रमाण पत्र बनाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व लोगों के बीच झड़प भी हो चुकी है। चिकित्सा अधीक्षक डा. धनंजय आनंद ने बताया कि वेबसाइट न खुलने की जानकारी कई बार विभाग के अधिकारियों को दी कई थी। उनके निर्देश पर समस्या का समाधान कर दिया गया। छह माह से बंद चल रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली वेबसाइट चालू हो गई है। अब लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.