नहर टूटने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
जागरण संवाददाता जखनियां (गाजीपुर) शारदा सहायक खंड-23 में शुक्रवार रात क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इसके चलते नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। रामवन गांव में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसानों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को सूचना देकर पानी बंद कराया। विभाग की मनमानी से किसानों में रोष है।
जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर): शारदा सहायक खंड-23 में शुक्रवार रात क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इसके चलते नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। रामवन गांव में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सुबह किसानों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को सूचना देकर पानी बंद कराया। विभाग की मनमानी से किसानों में रोष है।
आजमगढ़ के ठेकमा से आने वाली शारदा सहायक खंड-23 के क्षेत्रीय हिस्से में कई वर्षों से पानी नहीं आया था। सफाई न होने से खरतवार उगे हुए हैं। रात में अचानक क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। इसके कारण रामवन गांव में नहर टूट गई। किसान हरिहर यादव, राजनाथ, देवनाथ, रामलाल, कन्हैया, मूलचंद आदि का कहना है कि 15 दिनों पहले बोई गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सिचाई विभाग के अवर अभियंता सत्यदेव यादव ने बताया कि नहर टूटने की सूचना पर पानी बंद कराया गया। जल्द ही टूटी नहर की मरम्मत कराई जाएगी।