Move to Jagran APP

भूपेंद्र तहसील तो महातिम बने ब्लाक अध्यक्ष

सैदपुर (गाजीपुर) राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सैदपुर तहसील इकाई के अलावा सैदपुर ब्लाक सादात ब्लाक व देवकली के पदाधिकारियों का चयन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने परिषद की मंशा के अनुरूप कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 07:48 PM (IST)
भूपेंद्र तहसील तो महातिम बने ब्लाक अध्यक्ष
भूपेंद्र तहसील तो महातिम बने ब्लाक अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सैदपुर तहसील इकाई के अलावा सैदपुर ब्लाक, सादात ब्लाक व देवकली के पदाधिकारियों का चयन सोमवार को सर्वसम्मति से किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने परिषद की मंशा के अनुरूप कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत अधिकारी भूपेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष, राजस्व संग्रह अमीन संतोष पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी आजाद पांडेय, मनीष कुमार को तहसील उपाध्यक्ष चुना गया। महातिम यादव को सैदपुर ब्लाक अध्यक्ष, सुधीर यादव को मंत्री, संजय यादव को देवकली ब्लाक अध्यक्ष, जयप्रकाश पाल को मंत्री, अवधेश सिंह यादव को सादात ब्लाक अध्यक्ष व नवीन श्रीवास्तव को ब्लाक मंत्री चुना गया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सैदपुर दिनेश कुमार व संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया।

------ गेट मीटिग कर जताया विरोध

: ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे गेट मीटिग के क्रम में सैदपुर ब्लाक पर गेट मीटिग कर विरोध प्रकट किया गया। राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि समन्वय समिति के संघर्ष की लड़ाई में परिषद कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रकट किया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष सूर्यभानू राय, महामंत्री पवन पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिलामंत्री पवन पांडेय, संजय यादव, सुभाष सिंह, अनंत सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.