Move to Jagran APP

प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने रविवार को कासिमाबाद में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पार्टी प्रमुख मायावती बनेंगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:39 PM (IST)
प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल
प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने रविवार को कासिमाबाद में कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पार्टी प्रमुख मायावती बनेंगी। वह रविवार की देर शाम मऊ से वाराणसी जाते समय कुछ समय के लिए कासिमाबाद के युवा नेता संतोष राजभर के आवास पर रुके थे।

loksabha election banner

भीम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान को नकारने के साथ ही लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था की बदतर होती स्थिति को लेकर सवाल खड़ा किया। कहा कि सूबे में चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रहीं हत्याएं, लूट एवं बलात्कार आदि साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। ऐसे में अब सूबे के लोग उम्मीद भरी निगाहों से मायावती की तरफ देख रहे हैं, क्योंकि बसपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम सैनी, दामोदर चौहान, धर्मेंद्र राजभर, बुझारत राजभर, मुन्ना राजभर, नंदलाल राजभर व सुरेंद्र राम आदि मौजूद थे। विवाहिता से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई एक विवाहिता के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। स्वजनों ने जब उसे दबोचने की कोशिश की तो वह भाग निकला। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले 27 नवंबर को आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपने मायके में आई थी। रात 10 बजे जब वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी तो करंडा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी एक युवक वहां आ धमका और कमरा बंद कर दुष्कर्म किया। महिला की तलाश करते स्वजन जब उस कमरे तक पहुंचे तो स्थिति देख अवाक रह गए। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पीड़ित महिला ने दुष्कर्मी युवक के खिलाफ खानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि विवाहिता की मेडिकल जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.