बूथस्तर पर किया सत्यापन
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैदपुर पश्चिमी मंडल के सभी
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैदपुर पश्चिमी मंडल के सभी ग्रामसभा बूथों का सत्यापन कार्य संपन्न किया। क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य और मंडल प्रभारी बृजनंदन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सेक्टर प्रभारियों ने प्रत्येक बूथ पर जाकर अपने बूथ प्रमुख के साथ मतदाता और कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी ई-बुक तैयार कर रही है। इसमें सभी बूथों के कार्यकर्ता बुजुर्ग, युवा, कोरोना योद्धा और जातीय समीकरण के साथ उस ग्रामसभा की स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। सोनियापार, नायकडीह, सौना, खानपुर, बेलहरी, सिधौना, भुजहुआ, अमेदा सहित सभी बूथ प्रभारियों ने अपने अपने ग्रामसभा में शारीरिक दूरी के साथ बैठक कर लोगों के विचार और समस्याओं को जाना। जिलामंत्री संतोष चौहान कहते हैं कि बूथ सत्यापन के साथ ही कोरोना संक्रमणकाल में कार्यकर्ताओं के सहयोग और उत्साह के लिए भी पार्टी उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। इसमें मंडलाध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्य, संजीव पांडेय, अचल सिंह, तरुण सिंह, सभाजीत विश्वकर्मा, योगेश यादव, संजय गुप्ता, रामनयन यादव आदि मौजूद रहे।