Move to Jagran APP

कार्यालय में गैरहाजिर मिले सहायक अभियंता

????? ?? ?? ?? ???? ?????? ?? ?????????? ??????? ??????? ?? ??????? ?? ????????? ???? ?? ??? ?? ????? ??????? ??????? ?????? ???? ???? ??? ?? ???????? ???? ??? ??? ?? ? ?? ??????? ?? ???????? ?? ?????? ???? ???? ??????? ??? ????? ??? ?????? ????? ????? ??? ??????? ???????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ????? 12 ??? ????? ??????? ????? ??? ???? ????? ??? ???? ??? ??? ??????? ??? ??? ???????? ?? ???? ??? ???? ??? ????? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 10:22 PM (IST)
कार्यालय में गैरहाजिर मिले सहायक अभियंता
कार्यालय में गैरहाजिर मिले सहायक अभियंता

जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : सरकार की ओर से तमाम प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी मनमानी करते हैं। समय से कार्यालय नहीं आते हैं और न ही किसानों की समस्याओं का निवारण करते हैं। मंगलवार को जागरण टीम सैदपुर स्थित नलकूप खंड द्वितीय कार्यालय पर पहुंची तो इसका पता चला। दोपहर 12 बजे सहायक अभियंता नदारद थे। उनके चेंबर में ताला बंद था। हालांकि बाद में कर्मचारी ने ताला खोल दिया गया लेकिन वे नहीं आए।

loksabha election banner

जागरण टीम के पहुंचने पर कार्यालय में लिपिक सुषमा यादव व लक्ष्मी कुशवाहा काम में मशगूल थीं। रनर जलालुद्दीन भी मौजूद थे। एसडीसी फ‌र्स्ट सुभाष सिंह यादव किसी काम से जिला मुख्यालय गए थे। जिलेदार मनीष कुमार भारती अपने काम में लगे थे। कार्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा था। कार्यालय परिसर से दुर्गंध आ रहा था। बातचीत में पता चला कि नलकूप खंड के तहत लगे 129 में आठ नलकूप खराब पड़े हैं। दो में तकनीकी खराबी है। पांच विद्युत गड़बड़ी व एक लो वोल्टेज से नहीं चल पा रहा है। सहायक अभियंता के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि वे कभी-कभी ही आते हैं। कार्यालय के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। अधिकारियों के न रहने से किसान भी अब यहां नहीं आते हैं। इधर, सहायक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय पर उनकी तैनाती है। सैदपुर का भी चार्ज मेरे पास है। वहां भी जाता हूं। आज नहीं आया हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.