आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर गुरुवार को आशा कार्यकर्ता।
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 08:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लाक अध्यक्ष लैलून खातून ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में आशा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर जाकर लोगों की सेवा करती रहीं। सरकार द्वारा आशाओं को उपेक्षित नजरों से देखा जा रहा है। आशाओं का मानदेय एक वर्ष तक का रोक दिया जा रहा है, वही सुविधाओं के नाम पर शोषण हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लाक उपाध्यक्ष मधु देवी, अनीता,अंजू, रेनू सिंह, संतरा देवी, गीता, कंचन, प्रियंका, मंजू आदि थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें