Move to Jagran APP

सभी तैयारियां पूरी, देव दीपावली आज

देव दीपावली को लेकर चल रही तैयारियों को विभिन्न जगहों पर रविवार को अंतिम रूप दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:19 PM (IST)
सभी तैयारियां पूरी, देव दीपावली आज
सभी तैयारियां पूरी, देव दीपावली आज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : देव दीपावली को लेकर चल रही तैयारियों को विभिन्न जगहों पर रविवार को अंतिम रूप दिया गया। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सोमवार को यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दीपक के रोशनी से गंगा घाट, पोखरे व तालाब चमक उठेंगे। इस अवसर पर अनोखी छटा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

loksabha election banner

सैदपुर: नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट, पक्का घाट, संगत घाट, महावीर घाट, रामघाट, रंगमहल घाट पर देव दीपावली मनाई जाएगी। बूढ़ेनाथ घाट पर विशेष तरीके से यह पर्व मनाया जाता है। घाट की सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य नगर के युवाओं द्वारा करीब डेढ़ माह से की जा रही है। घाट की एक-एक सीढि़यों की सफाई कराने के साथ रंगाई की गई है। घाट के पश्चिम तरफ कच्चे हिस्से में जौ की रोपाई की गई है। अंतिम दिन भी घाटों की सफाई की गई। घाट के ऊपर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। शाम को असंख्य दीप से घाट जगमगाएगा। मां गंगा जनसेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने बताया कि रात होते ही दीप जलने शुरू हो जाएंगे। रात नौ बजे के आस-पास गंगा आरती की जाएगी। वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। साथ ही समिति की तरफ से मास्क की व्यवस्था की गई है।

---

एक दीया कोरोना योद्धाओं के नाम

बभनौली स्थित बिछुड़ननाथ महादेव मंदिर में देव दीपावली की तैयारी पूरी कर ली गई है। रामभद्र पाठक ने कहा कि प्रकाश पर्व देव दीपावली पर देवताओं के साथ देवतुल्य मृतक कोरोना योद्धाओं और शहीद सैनिकों के नाम से भी दीया जलाया जाएगा। संकटकाल में देवगण हमें मुसीबतों से बचाते हैं। उसी तरह कोरोना संक्रमण काल में भी सभी कोरोना योद्धा भी हमें इस वैश्विक महामारी से बचाने के लिए आगे आए हैं। कोरोना कर्मयोद्धा जनसेवा में अपने प्राण गंवाए हैं। उन्हें दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

कलेक्टर घाट का भी होगा भव्य श्रृंगार

गाजीपुर : नव युवा संस्कार भारती ने रविवार को बैठक कर कलेक्टर घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। इस भव्य आयोजन की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद होंगी। सायं पांच बजे गंगाजी की आरती के साथ देव दीपावली के पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष शशिकांत साहनी के नेतृत्व में रंगोली बनाकर उस पर हजारों दीप जलाकर कलेक्टर घाट का भव्य श्रृंगार एवं दीपदान किया जाएगा। संस्था के कार्यकर्ता नगरवासियों के सहयोग से कलेक्टर घाट की साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य कर रहे हैं। बैठक में मंटू चौधरी, अखिलेश श्रीवास्तव, टोनी, मनोज, लल्लू, पांडेय मनीष कुमार श्रीवास्तव, राहुल, प्रदीप कुमार, दीपू, रिकू चौधरी, आशीष बरनवाल, लोगी, रतन, लप्पू सिंह, सूरज, विनय पांडेय व रतन आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.