सड़क पर धूल उड़ने के विरोध में रास्ता जाम
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : सड़क उखाड़कर छोड़ने से उड़ रही धूल से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को देवरि
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : सड़क उखाड़कर छोड़ने से उड़ रही धूल से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को देवरियां में एनएच-24 को जाम कर दिया। इस दौरान नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया। देवरिया चौकी इंचार्ज विजयकांत द्विवेदी ने ग्रामीणों को समझाया। 45 मिनट बाद जाम समाप्त हुआ।
एनएच-24 पर पर उड़ रही धूल से सड़क किनारे बसे गांव के ग्रामीण काफी परेशान हैं। ठेकेदार द्वारा कच्छप गति से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जगह-जगह गिट्टी फैलाकर छोड़कर दिया गया है। कई बार सड़क पर फैलाई गई गिट्टी पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराने की मांग की गई। अधिकारी भी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे हैं। इससे पूर्व में धूल से आजिज होकर ताजपुर गांव की महिलाओं ने बीते 17 जून को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। धूल उड़ने के कारण लोग सांस के मरीज हो रहे हैं। चेताया कि अगर सड़क पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव नहीं कराया तो पुन: जाम किया जाएगा।