Move to Jagran APP

फिर जोर पकड़ने लगा पुस्तकालय का मुद्दा

जासं बारा (गाजीपुर) बिहार सीमा पर स्थापित बारा गांव में पुस्तकालय निर्माण का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस सरकार में वर्ष 1970 में पुस्तकालय के लिए दो स्थानों पर भूमि का आवंटन होने के बाद जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक यहां एक अदद पुस्तकालय का निर्माण नहीं हो सका है जिसके चलते लोगों को पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 05:58 PM (IST)
फिर जोर पकड़ने लगा पुस्तकालय का मुद्दा
फिर जोर पकड़ने लगा पुस्तकालय का मुद्दा

जासं, बारा (गाजीपुर) : बिहार सीमा पर स्थापित बारा गांव में पुस्तकालय निर्माण का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस सरकार में वर्ष 1970 में पुस्तकालय के लिए दो स्थानों पर भूमि का आवंटन हुआ, इसके बाद जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक पुस्तकालय का निर्माण नहीं हो सका है जिसके चलते लोगों को पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लेकिन इस बार क्षेत्रीय लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं।

loksabha election banner

गांव के पूर्वी फुटबाल मैदान व बस स्टैंड के समीप पुस्तकालय निर्माण के लिए वर्षों पूर्व एक-एक मंडा भूमि उपलब्ध कराई गई। इसके आवंटन से पुस्तकों के शौकीनों को उम्मीद बंधी अब उनको पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने में सहूलियत होगी। धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही लोगों की उम्मीदें धुंधली होने लगीं। कई बार ग्रामीणों ने पुस्तकालय निर्माण के लिए आवाज भी बुलंद की लेकिन इनकी आवाज को अनसुना कर दिया गया। इस मुद्दे को कई बार जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी रखा। उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन अब तक एक ईंट भी नहीं रखी जा सकी। लंबे समय से भूमि खाली पड़ी रहने के कारण अवैध कब्जा भी बढ़ता जा रहा है। पूर्वी फुटबाल मैदान के पास पुस्तकालय के आधे से अधिक भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है। कुछ दिन पहले लेखपाल को बुलाकर भूमि की नापी कराई गई तो वह भूमि पुस्तकालय की निकल गई। तहसील प्रशासन के आदेश पर निर्माण कार्य को बंद कर उठाए गए दीवार को ढहाने का आदेश दिया गया था। निर्माण कार्य तो बंद कर दिया गया लेकिन दीवार को अब तक नहीं ढहायी गई।

------- लोग बोले..

: स्थानीय गांव के जावेद खां उर्फ मंटृू ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण हो जाता तो इसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलता। इसके अलावा उनको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में काफी सहयोग मिलता लेकिन इसका निर्माण न होने से लोगों में काफी निराशा है। सैयद जावेद ने कहा कि इसके निर्माण की बात उठने से पुस्तकों के शौकीनों की बांछे खिल गई थीं। उम्मीद जगी कि अब पुस्तकीय ज्ञान के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना होगा। अलियार खां ने कहा इन दिनों शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। क्षेत्र में लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं होने से उनको स्कूली ज्ञान के अलावा अन्य जानकारी नहीं मिल पाती है। कमोबेश तुफैल खां का भी यही करना था। कहा कि इसका निर्माण जरूरी है। इस बार चुनाव में इस मुद्दे को ग्रामीण प्रमुखता से उठाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.