जिले में आज रहेंगे अपर मुख्य सचिव
जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) अपर मुख्य सचिव गृह सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यू
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी का हेलिकाप्टर शनिवार की दोपहर 1.05 बजे कासिमाबाद क्षेत्र के महमूदपुर में बने हेलीपैड पर उतरेगा। अपर मुख्य सचिव वहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पैकेज 7 व 8 की वहीं पर कैंप कार्यालय में समीक्षा करेंगे। साथ ही भ्रमण कर निर्माण कार्य देखेंगे। यह जानकारी उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने दी। ढाई बजे वह लखनऊ के लिए निकल लेंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें