साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुलने पर होगी कार्रवाई
जासं दिलदारनगर (गाजीपुर) नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार को दुकानों के खुलने की सूचना पर दोपहर में उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह नगर में पहुंच गए। इसकी भनक मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गई। कार्रवाई की डर से दुकानों का शटर बंद करने लगे।
जासं, दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर में साप्ताहिक बंदी के दिन शुक्रवार को दुकानों के खुलने की सूचना पर दोपहर में उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह नगर में पहुंच गए। इसकी भनक मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गई। कार्रवाई की डर से दुकानों का शटर बंद करने लगे। उपजिलाधिकारी ने चेताया कि अगर पुन: साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नगर में साप्ताहिक बंदी है। बंदी के उपरांत भी कुछ दुकानदार मनमाने ढंग से दुकानें खोले रहते हैं। इनमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हैं जो खुद नियम बनाते हैं और उसे स्वंय तोड़ते भी हैं। नगर में दुकान खुलने की सूचना किसी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को दी। कुछ घंटे बाद वह नगर में धमक गए तो दुकानदारों में खलबली मच गई।