एप्रोच मार्ग धंसा, जिम्मेदारों ने नहीं ली सुधि
क्षेत्र के लठठूडीह गांव स्थित मगई नदी के दक्षिणी छोर का एप्रोच मार्ग धंस गया है। इसे लेकर हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। अब तक कई बार हादसे हो चुके हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 04:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के लठठूडीह गांव स्थित मगई नदी के दक्षिणी छोर का एप्रोच मार्ग धंस गया है। इसे लेकर हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। अब तक कई बार हादसे हो चुके हैं। गड्ढों का आकार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस मार्ग पर कोटवा नरायनपुर, बक्सर, रसड़ा, मऊ व गोरखपुर तक लोगों का आना-जाना है। जिले के अधिकारी भी इस मार्ग से होकर गुजरते रहते हैं। इसके बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें