अचानक भर-भराकर गिरा कच्चा मकान
जासं जमानियां (गाजीपुर) नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की रात सुरेश राम व महेश राम का कच्चा मकान अचानक भर-भराकर गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 10:21 PM (IST)
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय अनुसूचित बस्ती में मंगलवार की रात सुरेश राम व महेश राम का कच्चा मकान अचानक भर-भराकर गिर गया। हादसे में महेश राम (25) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से भाजपा मंडल के अध्यक्ष पंकज राय ने उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। सूचना पर सेवराई एसडीएम विक्रम सिंह ने क्षति के आंकलन के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें