70 फिट ऊंचा होगा रामलीला का रावण
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से लंका मैदान में होने वाली र
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से लंका मैदान में होने वाली रामलीला के लिए रावण का पुतला 70 फिट ऊंचा होगा। इसके अलावा मेघनाथ, कुंभकर्ण, खर-दूषण, सरभंग मुनि, जटायुराज, कच्छप एवं मछली का पुतला बनाया जा रहा है। इनको बनाने में करीब पौने दो लाख रुपये खर्च आएगा। लंका मैदान स्थित सभागार में सात कारीगर इसे बनाने में लगे हुए हैं।
नगर में होने वाली रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है। रावण सहित सभी पुतलों को बनाने का काम शुरू हो चुका है। इन्हें बनाने के लिए 70 बांस, एक ¨क्वटल कागज और डेढ़ मन मैदा की लेई का इस्तेमाल होता है। इस बार रावण की आंखों एवं माथे पर लगा एलईडी बल्ब लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा भारी मात्रा में आतिशाबाजी पुतले के पेट में भरी जाएगी जिसे जलाने पर आवाज के साथ रंग-बिरंगी रोशनी निकलेगी। कारीगर छोटे लाल ने बताया कि इसे बनाने में करीब 40 से 45 दिन लगते हैं। इसमें लगाए गए कारीगर जो रात दिन काम कर रहे हैं। कोलकाता से मंगाए जाएंगे कपड़े
- रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा ने बताया कि रावण सहित सभी पुतलों को अंतिम रूप देने के लिए कपड़े कोलकाता से मंगाए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई सामग्री भी बाहर से मंगाई जाती है। बताया कि सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। मैदान में ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को रामलीला का मंचन देखने के लिए मैदान के बाद एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इनकी संख्या में बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।