रजागंज के छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गंगा पर बने हमीद सेतु पर चल रहे ओवरलोडिग व बालू के खेल में रजागंज पुलिसचौकी पर तैनात छह पुलिसकर्मी नप गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 10:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : गंगा पर बने हमीद सेतु पर चल रहे ओवरलोडिग व बालू के खेल में रजागंज पुलिसचौकी पर तैनात छह पुलिसकर्मी नप गए। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने सोमवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल पद्मदेव पांडेय, कांस्टेबल चंद्रेश सिंह, कमलेश कुमार, विजय कुमार सिंह, संतोष कुमार व प्रदीप कुमार कन्नौजिया शामिल हैं। एक साथ आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के लाइन हाजिर होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें