Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में 4654 बूथों पर पड़ेंगे वोट

जागरण संवाददाता गाजीपुर पंचायत चुनाव के तहत इस बार 4654 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 09:58 PM (IST)
पंचायत चुनाव में 4654 बूथों पर पड़ेंगे वोट
पंचायत चुनाव में 4654 बूथों पर पड़ेंगे वोट

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पंचायत चुनाव के तहत इस बार 4654 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा। पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार 25 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं, जबकि तीन मतदान केंद्र बढ़े हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अंतिम प्रकाशन का काम पूरा हो गया। नए प्रकाशन में कुल मिलाकर 25 बूथों का इजाफा हुआ है। जिले के अनुमोदित मूल मतदान केंद्रों की संख्या एक हजार छह सौ 23 थी, जो बढ़कर एक हजार छह सौ 26 हो गई। सबसे अधिक जमानियां ब्लाक में 143 मतदेय स्थल व 372 बूथ बनाए गए हैं, जबकि सबसे कम करंडा ब्लाक में 187 बूथ व 63 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पूर्व के कुल मतदान केंद्र -1623 इस बार बढ़े मतदान केंद्र - 03 पूर्व के कुल बूथ - 4629 इस बार बढ़े बूथ - 25 तीसरी बार अध्यक्ष बने धीरेंद्र सिंह, रमेश दूसरी बार मंत्री

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार में प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने विरोधी विनोद यादव को हराकर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष की सीट पर कब्जा जमाया। रमेशचंद्र ने विरोधी लालबहादुर शास्त्री को हराकर दूसरी बार मंत्री बने। शेष पदों पर निर्विरोध मनोनयन हुआ। आय व्यय निरीक्षक के पद के लिए दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर शिवाश्रय यादव, उपमंत्री पद पर सिद्धार्थशंकर राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश पांडेय व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से ऋषिकेश राम चुने गए।

अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के सामने विनोद यादव खड़े थे। धीरेंद्र सिंह ने प्रतिद्वंदी विनोद यादव को 47 मतों के अंतर से हराया। चुनाव में कुल 114 में से 105 लेखपालों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दो मत अवैध हो गए। धीरेंद्र सिंह को कुल 75 मत मिले एवं विनोद यादव को सिर्फ 28 मत मिले। वर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने दोबारा जीत हासिल की। मंत्री रमेश चंद्र ने भी अपने प्रतिद्वंदी को हराते हुए तीसरी बार पद पर कब्जा किया। मंत्री पद के चुनाव में भी कुल पड़े 105 में से तीन मत अवैध हो गए। रमेश चंद्र को कुल 58 मत मिले। लाल बहादुर शास्त्री ने टक्कर देते हुए 44 मत हासिल किए लेकिन 14 मतों से हार का सामना करना पड़ा। जीत मिलने के बाद बतौर चुनाव अधिकारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोखन राम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री समेत सभी पदाधिकारियों को पद के गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद यादव व संचालन रामलखन ने किया। सहायक चुनाव अधिकारी व जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृजकिशोर राम, जिलाध्यक्ष विनोद यादव, मंत्री रामलखन राम, कोषाध्यक्ष केशव लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर, राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष लालता यादव, पूर्व राजस्व निरीक्षक नसीरूल्लाह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.