13 लेखपाल गैर तहसील स्थानांतरित
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) तहसील में लंबे समय से कार्यरत 13 राजस्व लेखपालों का स्थानांतरण दूसरे तहसीलों में हो गया है। इसमें राधाकृष्ण वर्मा संतोष तिवारी शैलेश कुमार जयप्रकाश सिंह रामबचन सिंह यादव रामधारी यादव महेंद्र वर्मा अमरनाथ राम का स्थानांतरण कासिमाबाद पुरूषोत्तम राय का सदर प्रमोद कुमार त्रिपाठी व ओमप्रकाश यादव का सैदपुर हो गया है। जिन्हें तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : तहसील में लंबे समय से कार्यरत 13 राजस्व लेखपालों का स्थानांतरण दूसरे तहसीलों में हो गया है। इसमें राधाकृष्ण वर्मा, संतोष तिवारी, शैलेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, रामबचन सिंह यादव, रामधारी यादव, महेंद्र वर्मा, अमरनाथ राम का स्थानांतरण कासिमाबाद, पुरूषोत्तम राय का सदर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी व ओमप्रकाश यादव का सैदपुर हो गया है। जिन्हें तहसील से कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं स्थान्तरित लेखपाल सत्यम सिंह यादव व कमला जायसवाल को यूपीडा का कार्य देखने के चलते अभी कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। इन लेखपालों के स्थानांतरण के चलते अब तहसील में मात्र 91 लेखपाल कार्यरत हैं। जिनके जिम्मे करीब 720 गांवों की जिम्मेदारी है।