मेवाड़ कॉलेज में मना जिम्बाब्वे का स्वतंत्रता दिवस
मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस वसुंधरा सेक्टर - चार में पढ़ रहे जिम्बाब्वे के विद्यार्थियों ने भारतीय बच्चों के साथ अपने देश का 39वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिम्बाब्वे की चांसरी एंबेसी के राजदूत लवमोर भी अपने अधिकारियों सहित मौजूद रहे।
जासं, वसुंधरा : मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, वसुंधरा सेक्टर-चार में पढ़ रहे जिम्बाब्वे के विद्यार्थियों ने भारतीय बच्चों के साथ अपने देश का 39वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिम्बाब्वे की चांसरी एंबेसी के राजदूत लवमोर भी अपने अधिकारियों सहित मौजूद रहे।
लवमोर ने कहा कि भविष्य में शिक्षा के अलावा भारत-जिम्बाब्वे के सांस्कृतिक परिवेश का आदान-प्रदान भी मन से होगा। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे। इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने जिम्बाब्वे के विद्यार्थियों को भारत के सांस्कृतिक व सामाजिक परिवेश से भी रूबरू कराने पर बल दिया। जिम्बाब्वे के विद्यार्थियों ने अपने देश का परम्परागत लोकनृत्य पेश किया, तो भारतीय बच्चों ने राजस्थानी व गुजरात के लोकनृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।