युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
संवाद सहयोगी लोनी जीवन से परेशान युवक ने शनिवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। युवक बार्ड
संवाद सहयोगी, लोनी: जीवन से परेशान युवक ने शनिवार सुबह आत्महत्या का प्रयास किया। युवक बार्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कालोनी में घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
लोगों ने शनिवार सुबह करीब नौ बजे शिव वाटिका कालोनी के पीछे युवक गंभीर अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। लॉकडाउन के चलते ऑटो बंद हैं। खाने पीने की भी समस्या हो रही थी। शनिवार सुबह वह शिव वाटिका कालोनी के पीछे रेलवे ट्रेक के पास आत्महत्या का प्रयास किया। बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।