युवक ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह युवक ने
संवाद सहयोगी, लोनी : बार्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक घर पर अकेला था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर स्वजनों को जानकारी दे दी है।
मूल रूप से इटावा में रहने वाले विनीत कुमार प्रजापति (38) काफी समय से लोनी की उत्तरांचल विहार कालोनी में स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। कुछ समय पूर्व उसकी पत्नी और बच्चे इटावा चले गए थे। शनिवार को वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया। तो दोपहर करीब एक बजे मकान में रहने वाले दूसरे किरायेदार राम शंकर ने खिड़की से झांक कर देखा। विनीत का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। बार्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंश्वर बौद्ध ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक के स्वजनों को जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला डिप्रेशन के चलते आत्महत्या करने का सामने आया है। स्वजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।