युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार रात को एक युवक ने खुद को गोली मारक
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार रात को एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी हरपाल सिंह का बेटा मोहित प्रॉपर्टी डीलिग का काम करता था। हरपाल सिंह के अनुसार बुधवार रात को उनका बेटा घर लौटा और खाना खाने के बाद छत पर चला गया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने छत पर से गोली चलने की आवाज सुनी। परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो देखा मोहित छत पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी।
परिजनों ने निकट के डॉक्टर को घर पर बुलाया, जिसने मोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि हालांकि, मृतक ने कोई नोट नहीं छोड़ा है फिर भी प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की छान-बीन करने के बाद वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। मृतक के परिजन और पहचान के लोगों से पूछताछ की जा रही है।