मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग
संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क विस्तार कालोनी में भूमाफियाओं द्वार
संवाद सहयोगी, लोनी: ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क विस्तार कालोनी में भूमाफियाओं द्वारा खाली प्लॉट पर कब्जा कर प्लॉट धारकों को डराने और धमकाने का मामला सामने आया है। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़वाल हितैषिणी सभा और नव चेतना सामाजिक विकास समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क विस्तार कालोनी में उत्तरांचल और पूर्वाचल के लोगों ने अपनी जमा पूंजी एकत्र कर प्लॉट लिए थे। आरोप है कि जब लोग प्लॉट पर निर्माण करने पहुंचे तो पता चला कि भूमाफियाओं ने प्लॉट पर कब्जा कर रखा है। साथ ही शिकायत करने पर पुलिस और प्रशासन पीड़ितों का साथ नहीं दे रहा है। जिसके चलते लोग अपने प्लॉट को सस्ते दामों पर बेचने का विवश है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भूमाफियाओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने, शिकायतकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराने और प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।