Move to Jagran APP

मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया

फोटो 16 एसबीडी 9 जागरण संवाददाता साहिबाबाद सावन के आखिरी सोमवार को ट्रांस हिडन के

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 07:54 PM (IST)
मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया
मंदिरों में जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया

फोटो 16 एसबीडी 9

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

सावन के आखिरी सोमवार को ट्रांस हिडन के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्यादातर मंदिरों में रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया। मंदिरों में लोगों ने कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में दर्शन किए।

मोहननगर के पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रधान पुजारी डा. पंडित गिरीश मिश्रा ने अन्य ब्राह्मणों के साथ सोमवार सुबह विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। गिरीश मिश्रा का कहना है कि मंदिर में पूरे सावन प्रतिदिन सुबह रुद्राभिषेक किया गया। कौशांबी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने सात वैदिक ब्राह्मणों के साथ रुद्राभिषेक किया। शाम को मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। शिप्रा सनसिटी सोसायटी स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में भी पंडित विनय मिश्रा ने रुद्राभिषेक किया। ट्रांस हिडन के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को नमन किया। वहीं, शाम को भी मंदिरों में लोगों ने दर्शन किया। कई स्थानों पर भगवान शिव के भक्ति गीत गाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.