Move to Jagran APP

विश्व रेडक्रॉस दिवस: जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हाथ

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सौ साल इस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन सौ सालों में गाजियाबाद में रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों की संख्या 5500 तक पहुंच गई है जो शहर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले असहायों की मदद के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं। बिना रुक बिना थके उनके कदम आगे बढ़ रहे हैं। सोसाइटी का लक्ष्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें और गाजियाबाद को पूरी तरह स्वस्थ बनाया जा सके। कोरोना की महामारी में लोगों को वीडिया संदेश के माध्यम से जागरुक करने के साथ ही मदद के लिए भी सोसाइटी के सदस्य हाथ बढ़ा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 07:09 PM (IST)
विश्व रेडक्रॉस दिवस: जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हाथ
विश्व रेडक्रॉस दिवस: जरूरतमंदों की मदद को बढ़ रहे हाथ

अभिषेक सिंह, साहिबाबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सौ साल इस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन सौ सालों में गाजियाबाद में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की संख्या 5500 तक पहुंच गई है, जो शहर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले असहायों की मदद के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं। सोसायटी का लक्ष्य है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और गाजियाबाद को पूरी तरह स्वस्थ बनाया जा सके। कोरोना की महामारी में लोगों को वीडियो संदेश के माध्यम से जागरूक करने के साथ ही मदद के लिए भी सोसायटी के सदस्य हाथ बढ़ा रहे हैं।

loksabha election banner

शतक की खुशी, चुनौतियों पर फोकस : बिना भेदभाव असहायों की मदद करने के लिए विश्व के लोगों को प्रेरणा देने वाले प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस आठ मई को विश्व में हर साल रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सौ साल पूरे होने की खुशी सोसायटी के सदस्यों को है लेकिन उनके सामने चुनौतियां भी बड़ी हैं। इस साल विश्व रेडक्रॉस दिवस उस वक्त पर आया है, जब कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन है। राशन के लिए लोग लाइन में लगने का मजबूर हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों का फोकस इस समय चुनौतियों पर है। वह खून की कमी को पूरा करने के अलावा जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। 40 स्वयंसेवक, 5500 सदस्य : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गाजियाबाद शाखा में 40 स्वयंसेवक और 5500 सदस्य हैं। जो कि शहर में अलग अलग जगह लोगों की मदद के लिए प्रयासरत हैं। आने वाले समय में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की संख्या और बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लॉकडाउन की वजह से अभियान रुक गया है, लेकिन अब इसे दोबारा रफ्तार दी जाएगी। जिससे की गाजियाबाद को स्वस्थ बनाने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ें। हर व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने का काम सोसाइटी के पदाधिकारी कर रहे हैं। बयान

रेडक्रॉस सोसाइटी के सौ साल पूरे होने की खुशी है। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए सोसाइटी के पदाधिकारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मास्क और सैनिटाइजर का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। इसके अलावा एमएमजी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा।

- डा. किरण गर्ग, सचिव, रेडक्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.