Move to Jagran APP

तहसील क्षेत्र के चारों थानों में बनीं महिला हेल्प डेस्क

संवाद सहयोगी मोदीनगर मोदीनगर तहसील क्षेत्र के चारों थानों में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
तहसील क्षेत्र के चारों थानों में बनीं महिला हेल्प डेस्क
तहसील क्षेत्र के चारों थानों में बनीं महिला हेल्प डेस्क

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

loksabha election banner

मोदीनगर तहसील क्षेत्र के चारों थानों में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आनलाइन कार्यक्रम के बाद महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। मोदीनगर, मुरादनगर, निवाड़ी व भोजपुर चारों थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई। थानों के निरीक्षकों द्वारा लोगों को महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई।

मोदीनगर कोतवाली में विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। विधायक डॉ.

मंजू शिवाच ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसपर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती होगी। महिला संबंधित अपराधों के समाधान में तेजी लाई जाएगी।

उधर, निवाड़ी थाने में डीजीआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सोनल सिंह द्वारा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। एसएचओ निवाड़ी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। अब थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। जिसमें महिला अपनी शिकायत लेकर आ सकेगी। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिए अलग से महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी बनाई गई है।

उधर, भोजपुर थाने में प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। सभी ने पुलिस के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के अपराधों को कम करने में सहायक होगी। महिलाएं सीधे हेल्प डेस्क पर पहुंचकर अपनी शिकायत कर सकेगी। इसके अलावा मुरादनगर थाने में नगरपालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया ने महिला डेस्क का उद्घाटन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.