महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत
बंथला गांव की महिलाओं ने मंगलवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। महिलाओं ने विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने की बात कही है। बंथला गांव की कुछ महिलाएं दोपहर को उपजिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति के कार्यालय पहुंची।
संवाद सहयोगी, लोनी : बंथला गांव की महिलाओं ने मंगलवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत उपजिलाधिकारी से की। महिलाओं ने विकास कार्यों में भेदभाव किए जाने की बात कही है।
बंथला गांव की कुछ महिलाएं दोपहर को उपजिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति के कार्यालय पहुंची। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं लेकिन गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं के न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को गांव में कराए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।