Move to Jagran APP

गाजियाबाद में महिला ने दिया चार स्वस्थ बच्चों को जन्म

जागरण संवाददाता गाजियाबाद शादी के चार साल बाद एक महिला ने सोमवार को चार बच्चों को जन्

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Jul 2021 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 10:40 PM (IST)
गाजियाबाद में महिला ने दिया चार स्वस्थ बच्चों को जन्म
गाजियाबाद में महिला ने दिया चार स्वस्थ बच्चों को जन्म

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : शादी के चार साल बाद एक महिला ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में जन्मे चारों बच्चे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने प्रसूता के आपरेशन के बाद बच्चों को जन्म दिलाया है।

loksabha election banner

रविवार रात तीन बजे कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कई तरह की जांच कराई। जांच में पता चला कि सामान्य प्रसव नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। महिला को तुरंत लेबर रूम में ले जाया गया। अस्पताल की उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ मरीज का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन दुबे ओटी में मौजूद रहे। महिला का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। महिला ने चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोड़ा ने बताया कि चार बच्चों की डिलीवरी में जच्चा व बच्चों पर जान का खतरा बना रहता है। दोनों की जान बचाने के लिए बच्चों के लिए अत्याधुनिक नर्सरी और कुशल नेतृत्व की आवश्यकता रहती है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा ने डॉ. सचिन दुबे व बच्चों के माता-पिता को बधाई दी है।

----

एनडीआरएफ में तैनात है बच्चों के पिता एनडीएआरएफ की आठवी बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात बच्चों के पिता रिकू सिंह बेहद खुश हैं। मूल रूप से बरेली के रहने वाले रिकू सिंह का कहना है कि एक बच्चे की खुशी बहुत होती है लेकिन एक साथ चार बच्चों को पाकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। तीन बेटे के साथ बेटी के जन्म को लेकर वह उत्साहित है। उन्होंने एक हाथ में बेटे तो दूसरे हाथ में बेटी को लेकर दुलार किया। नर्सरी में वह पल-पल बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। वह बताते हैं कि उनकी शादी अप्रैल 2017 में हुई थी। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।

------

चारों के वजन में अंतर

चिकित्सक सचिन दुबे के मुताबिक पहले बच्चे का वजन 1.680 किलोग्राम, दूसरे का 1.600, तीसरी बेटी का 1.580 और चौथे नंबर पर जन्मे बेटे का वजन 1.380 किलोग्राम है। बच्चों का जन्म 46 दिन पहले हुआ है। सामान्य रूप से बच्चे का वजन 2.800 किलोग्राम होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.