पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को घर से निकला
संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करके घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
नगर की एक कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के विवाह को दस वर्ष हो चुके हैं और उसके छह बच्चे हैं। महिला का पति बाइक रिपेयर कार का काम करता है। महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष से उसके पति के पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। पति अब उक्त महिला को घर पर रखने की तैयारी कर रहा है। अपनी व अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिता करते हुए महिला पति के इरादों का विरोध कर रही है। इस बात को लेकर बुधवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति की करतूत के बारे में स्वजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता व उसके स्वजनों ने थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।